ऑटिज्म एवं एडीएचडी प्रभावित बच्चों के अभिभावकों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 7 जून को मुजफ्फरनगर में 

मुजफ्फरनगर, 2 जून 2026:

ऑटिज्म एवं एडीएचडी से प्रभावित बच्चों के अभिभावकों के लिए “ऑटिज्म-फ्री मुजफ्फरनगर अभियान” के तहत एक विशेष निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के अनुसार, पिछले 10 माह में कैन (क्योर ऑटिज्म नाउ) प्रोटोकॉल के माध्यम से डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी एवं डॉ. नमिता गुप्ता द्वारा देश-विदेश के 6000 से अधिक ऑटिज्म एवं एडीएचडी प्रभावित बच्चों को लाभ पहुंचाया गया है।

इसी सकारात्मक अनुभव और परिणामों को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से “ऑटिज्म फ्री मुजफ्फरनगर” अभियान के अंतर्गत यह निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का नेतृत्व मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप कर रही हैं। शिविर का आयोजन रविवार, 7 जून 2026 को प्रातः 11 बजे रेड क्रॉस सोसायटी हॉल, सीएमओ कार्यालय, लद्दावाला, मुजफ्फरनगर में किया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले अभिभावकों को कैन प्रोटोकॉल के बारे में विस्तृत जानकारी दी  जाएगी तथा बच्चों की प्रगति को समझने और नियमित रूप से रिकॉर्ड करने के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक अभिभावक व्हाट्सएप नंबर 9560979433 पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक अभिभावक को “कैन ट्रैकर डायरी” भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस डायरी की मदद से बच्चों में दिखाई देने वाले विभिन्न लक्षणों का नियमित रिकॉर्ड रखा जा सकेगा और सुधार की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से समझा जा सकेगा। प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को आगामी तीन माह तक निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपने बच्चों की प्रगति का बेहतर मूल्यांकन कर सकें और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts