जिले में 500 से ज्यादा स्थानों पर हुआ योगाभ्यास का आयोजन
योग दिवस पर कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मुख्य आयोजन, स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया
मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिले में 500 से अधिक स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए । पार्कों, स्टेडियमों, स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से हजारों लोग योग कर रहे हैं।
इस वर्ष योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" यानी स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रखी गई है। मुख्य आयोजन कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होगा, जहां बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास में हिस्सा लेंगे।इसके अलावा पुलिस लाइन, सर्किट हाउस सहित कई सरकारी परिसरों में भी विशेष योग शिविर लगाए गए हैं। शहर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग के प्रति जागरुक किया जा रहा
चौधरी चरण सिंह विवि में योग गुरु स्वामी कर्मवीर महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे योग शिविर का समापन भी योग दिवस के कार्यक्रमों के साथ होगा। वहीं, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, आईआईएमटी और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए जा रहे है।
प्रशासन का कहना है कि योग दिवस के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिलेभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।


No comments:
Post a Comment