'कॉकटेल 2' के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई। साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब करीब 14 साल बाद निर्देशक होमी अदजानिया 'कॉकटेल 2' लेकर लौटे हैं। इस बार फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर में रोमांस, दोस्ती, इमोशन्स, कॉमेडी और रिश्तों की उलझनें एक साथ देखने को मिलती हैं। करीब तीन मिनट के ट्रेलर की शुरुआत शाहिद कपूर के किरदार कुणाल के एक दिलचस्प लाइन से होती है, जिसमें वह कहता है, 'रिश्ता जब नया होता है ना, तो एक्साइटिंग होता है, नए दोस्त मजेदार लगते हैं, क्योंकि उनकी कहानियां हमारे लिए नई लगती हैं, लेकिन प्यार उस फटी हुई टी-शर्ट की तरह होता है, जिसमें हम रोज रात सुकून से सोते हैं, और जब प्यार दोस्ती बन जाता है और दोस्ती में प्यार का रंग मिल जाता है, तो इससे बचने का एक ही सॉल्यूशन रह जाता है।' इसके बाद ट्रेलर में सभी के किरदारों को इंट्रोड्यूस कराया जाता है।
ट्रेलर में लव ट्रायंगल देखने को मिलता है। कहानी में दिखाया गया है कि दीया और एली दोनों ही कुणाल के करीब आने लगती हैं। पहले जो रिश्ता केवल दोस्ती का था, वह धीरे-धीरे लव फीलिंग में बदल जाता है। शाहिद का किरदार खुद भी इन फीलिंग्स के बीच उलझता नजर आता है। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts