कृषि विवि में दीक्षांत से पहले दीक्षोत्सव 25 जून तक मनाया जाएगा

साहित्य, संस्कृति, स्वास्थ्य का होगा।संगम विभिन्न महाविद्यालयों में होंगे कार्यक्रम- कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त

मेरठ: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में प्रस्तावित 20 जुलाई को दीक्षांत समारोह से पहले विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त की अध्यक्षता में आज रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई।इस बैठक में कुलपति ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा प्रत्येक कमेटी के चेयरमैन एवं सचिव को जल्दी से जल्दी सभी कार्य पूर्ण करने की आवश्यक दिशा निर्देश दिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षोत्सव का शंखनाद,कर दिया गया है जो 25 जून तक जारी रहेंगे। इस महोत्सव में साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, कलात्मक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्त करने का अवसर नहीं बल्कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव भी है। उन्होंने सभी विभागों एवं संबंधित महाविद्यालयों से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की। ने का आह्वान किया सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों को कराने के निर्देश दिए गए। कुलसचिव डॉ॰ वीपी सिंह ने बताया कि दिक्षोत्सव के तहत निबंध भाषण, कविता, देशभक्ति गीत, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लोकनृत्य, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली एवं संस्थागत कला जैसी प्रतियोगिताएँ कराई जाएंगी। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत कर दी गई है। कुलसचिव डॉ॰ वीपी सिंह ने बताया कि इस वर्ष दीक्षोत्सव में नवाचार को विशेष महत्व दिया गया है।

 कुछ सचिव वीपी सिंह ने बताया कि दिचोत्सव के तहत माँ बेटी स्वास्थ्य सम्मेलन भी होगा। इसमें छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा माताओं और बेटियों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, निदेशक शोध डॉ कमल खिलाड़ी निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट, डॉ आरएस सेंगर अधिष्ठाता डॉ विवेक डॉ रविंद्र कुमार, डॉ विजेंदर सिंह, डॉ जयवीर यादव, डॉ टीएस सरकार अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ ड डीके सिंह। अधिष्ठाता छात्र कल्याण छात्रा  डॉ रश्मि अधिष्ठाता डीनपीजी, डॉक्टर डीके सिंह, डॉ लोकेश गंगवार, डॉ यूपी शाही, डॉ अशोक यादव, डॉ हरिओम कटियार, डॉ सतेंद्र खारी, डॉ पंकज कुमारडॉ पुष्पेंद्र ढाका आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts