भारत को हराकर आयरलैंड ने जीती टी-20 सीरीज
आयरलैंड ने क्रिकेट इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा
नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट में रविवार एक ऐसा बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो। क्रिकेट की महाशक्ति कही जाने वाली भारतीय टीम को आयरलैंड के हाथों टी-20 सीरीज में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
आयरलैंड ने न केवल शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय टीम को मात दी, बल्कि सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर क्रिकेट इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख दिया। यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है जब आयरलैंड ने भारत के खिलाफ कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही आयरिश टीम ने साबित कर दिया कि मॉडर्न क्रिकेट में किसी भी टीम को कमजोर आंकना भारी पड़ सकता है। आयरलैंड की ओर से रखे गए 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 9 विकेट पर 153 रन बना सकी और एक रन से मुकाबला हार गई। आयरलैंड ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।
सीरीज के अंतिम मुकाबले में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही जय मूंदड़ा का शिकार बन गए। इसके बाद ईशान किशन (12) और कप्तान श्रेयस अय्यर (10) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि, मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने 46 गेंदों में 55 रनों की जुझारू पारी खेलकर एक छोर संभाले रखा, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अक्षर पटेल (14) और शिवम दुबे (20) का साथ नहीं मिल सका। भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी तरह दबाव में नजर आई।
आयरलैंड के गेंदबाजों, विशेषकर जय मूंदड़ा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। इस शर्मनाक हार ने भारतीय खेमे को झकझोर कर रख दिया है। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और युवा ब्रिगेड का यह फ्लॉप शो भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. दूसरी ओर, आयरलैंड के लिए यह जीत किसी उत्सव से कम नहीं है, जिसने भारत को हराकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। सूर्यांश शेड्गे बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने उतरे सूर्यांश पांच गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा 10 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इससे पहले, पहली बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे प्रिंस यादव के तीन विकेट और शिवम दुबे के एक ओवर में दो विकेट की मदद से भारत ने 8 विकेट पर 154 रन पर रोक दिया. जब हैरी टेक्टर (47 गेंद में 53 रन ) और खतरनाक बेन कैलिट्ज (23 गेंद में 37 रन ) चौथे विकेट की साझेदारी में 65 रन जोडकर बड़े स्कोर की ओर बढ रहे थे, तभी दुबे ने लगातार दो गेंदों पर विकेट चटकाये। इससे आयरलैंड टीम अपेक्षित स्कोर नहीं बना सके। दुबे ने तीन ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और यादव ने उनका बखूबी साथ दिया। दुबे ने पहले बेन को डीप में लपकवाया और फिर जेरेथ डेलानी को ऑफ कटर पर बोल्ड कर दिया। अपना सौवां मैच खेलने उतरे टेक्टर ने टी20 क्रिकेट में नौवां अर्धशतक जमाया लेकिन तेजी से रन नहीं बना सके।
अक्षर पटेल ने चार ओवर में 28 रन दिए हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला. शुरूआत पहले मैच की तरह ही हुई जब भारत ने 50 रन के भीतर तीन विकेट चटका दिए थे लेकिन बीच के ओवरों का मेजबान बल्लेबाजों ने पूरा सदुपयोग किया। रोस एडेयर के आउट होने के बाद आए बेन ने खुलकर बल्लेबाजी की। इससे पहले आयरलैंड के तीन विकेट 48 रन पर गिर गए थे.पहला मैच खेल रहे सूर्यांश शेडगे ने एक ओवर में 22 रन दे डाले। हर्षित राणा ने तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने हैरी के भाई टिम टेक्टर का विकेट अपनी झोली में डाला।एडेयर ने अर्शदीप की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में तिलक वर्मा को कैच थमाया। अर्शदीप ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए।


No comments:
Post a Comment