अफगानिस्तान को 170 रन से हरा कर भारत ने सीरीज पर बनायी 2-0 की अजेय बढ़त

  शुभमन गिल- ईशान किशन का शतक की बदौलत भारत ने 402 का स्कोर खड़ा किया

लखनऊ । कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन के शतकीय वार के बाद भारतीय गेंदबाजों ने लखनऊ की भीषण गर्मी में खतरनाक गेंदबाजी से तापमान और भी बढ़ा दिया। अफगानिस्तान की अच्छी शुरुआत पर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पानी फेर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था और अफगानी टीम इसके दबाव में बिखर गई।भारत ने पहले वनडे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी और अब दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 403 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 232 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 170 रनों से अपने नाम कर लिया है।

भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे अहम मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल (154) और ईशान किशन (125) के शतकीय प्रहार की बदौलत अफगानिस्तान के खिलाफ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पहली बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, मेजबान टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई और 49.5 ओवर में 405 रन पर आउट हो गई।

अर्धशतक से चूके रोहित

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए अफगान गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद गिल ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 85 रन जोड़े।

रोहित राशिद खान की गेंद को बैकफुट पर जाकर प्वाइंट के ऊपर से चौका जड़ना चाहते थे, लेकिन चूक गए और गेंद ने गिल्लियां बिखेर दी। वह अर्धशतक से जरूर दो रन दूर रह गए, पर अपनी छोटी पारी में कई बेहतरीन शॉट जड़कर अच्छे फॉर्म के संकेत दिए। चौथे नंबर पर कप्तान का साथ देने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आए। उन्होंने भी तेज गति से रन बटोरते हुए भारतीय पारी को मजबूती दी।

16 माह बाद गिल के बल्ले से आया शतक

दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 224 रनों की बड़ी साझेदारी की, जिसकी बदौलत भारत 400 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहा। गिल ने अपनी पारी के दौरान 22 चौके और दो छक्के जड़े। उन्होंने इसी बीच 77 गेंदों पर 13 चौके व दो छक्के की मदद से करियर का नौवां शतक पूरा किया। बतौर वनडे कप्तान गिल का यह पहला शतक है। 16 माह बाद उनके बल्ले से वनडे में कोई शतक आया है। इसके पहले फरवरी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था। गिल ने धर्मशाला में हुए पहले मुकाबले में भी शानदार 84 रनों की पारी खेली थी। वह बेहतरीन फार्म में हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक

ईशान किशन की भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रही। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 52 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन दूसरे 50 रन के लिए सिर्फ 19 गेंदें खेली। किशन ने अपनी पारी में 14 चौके व सात छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने केवल 71 गेंदों में शतक पूरा कर अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतकों में अपना नाम दर्ज कराया। इसके साथ ही किशन ने वनडे में अपना 1000 रन भी पूरा कर लिया।

एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया वनडे में विशाल स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी, पर आखिरी ओवरों में अफगानिस्तान ने जल्दी विकेट निकालकर भारत की रफ्तार पर थोड़ा अंकुश लगाया। हालांकि तब तक मेजबान टीम रिकॉर्ड स्कोर की ओर बढ़ चुकी थी। एक समय टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर 359 रन था, लेकिन 45 रन और बनाने में सात विकेट गंवा दिए। केएल राहुल (00), श्रेयस अय्यर (26) और वॉशिंगटन सुंदर (19) ने निराश किया।

अफगानिस्तान की सधी हुई शुरुआत

भारत के 403 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर नकेल कसनी शुरु कर दी। भारत को पहली सफलता गुरनूर बरार ने दिलाई, जिन्होंने गुरबाज को अपना शिकार बनाया।

भारत को पहली सफलता मिलने के बाद गेंदबाजों ने लगातार विकेट हासिल किए। प्रिंस यादव को डेब्यू पर पहला विकेट मिला। उन्होंने अपना पहला शिकार नानगेलिया खरोटी को बनाया। भारत के गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में मैच पर पकड़ बनानी शुरू कर दी।

रहमत शाह अकेले डटे रहे

अफगानिस्तान के बल्लेबाज एक छोर पर संघर्ष कर रहे थे और टीम लगातार विकेट गंवा रही थी। हालांकि, दूसरी छोर पर रहमत शाह अकेले डटे रहे। उन्होंने अर्धशतक लगाया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। रहमत का अन्य किसी बल्लेबाजों ने साथ नहीं और इसी वजह से अफगानी टीम जीत तो दूर, लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंच सकी।

 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts