12 वीं कॉलेज टॉपर ने की आत्महत्या,नीट परीक्षा की कर रही थी तैयारी
देहरादून । देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने री-नीट परीक्षा से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने रिया के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सफलता नहीं मिलने को मौत का कारण बताया गया है।जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है।
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय रिया कुमारी थापा देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र के चंद्रबनी इलाके में परिवार के रहती थी। उनके पिता कारगिल युद्ध लड़ चुके हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। रिया ने राममोहन इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा 97.6 अंकों से पास कर कॉलेज टॉप किया था। वह खुद के पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़कर अपनी पढ़ाई का खर्चा उठाती थी।
NEET पेपर से पहले छात्रा का सुसाइड
दो बार नीट की परीक्षा में सफल नहीं होने पर वह इस बार 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह देर-देर रात तक पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी। इस बीच मंगलवार को उसने अपने कमरे में दरवाजा बंद कर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक गेट नहीं खुलने पर मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पिता ने जब दरवाजा खोला तो रिया का फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।
कमरे से मिला सुसाइड नोट
इसके बाद तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का रिया के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि ‘आई लव यू मम्मी पापा, पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने पर मैंने यह कदम उठाया है’ रिया की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह इस तरह का कदम उठा सकती है।


No comments:
Post a Comment