- यू.पी. पुलिस अमरोहा एवं वेंक्टेश्वरा विवि के संयुक्त तत्वाधान में 11 जून, से आयोजित होगा ’’राष्ट्रीय साइबर सिक्योरिटी इंटर्नशिप प्रोग्राम- 2026’’
- कार्यक्रम की ओपनिंग सेरेमनी में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, एडीजी बरेली जोन, आई.जी., डी.आई.जी., पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत एक दर्जन आला पुलिस अधिकारी करेंगे देशभर से आये बच्चों से संवाद
मेरठ। अमरोहा पुलिस उत्तर प्रदेश एवं वेंकटेश्वरा विवि के संयुक्त तत्वाधान में विगत वर्षो की भांति देशभर में साइबर अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए दो वीक के ’’राष्ट्रीय साइबर/सिक्युरीटीज इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026’’ (ए.पी.सी.एस.आई.पी.-2026) का शानदार शुभारम्भ आगामी गुरुवार 11 जून को वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डाॅ. सी.वी. रमन सभागार में होगा। दो सप्ताह तक चलने वाले इस शानदार ’’साईबर सुरक्षा इन्टर्नशिप’’ प्रोग्राम में देश से चयनित आठ सौ पचास अभ्यर्थियों को साइबर अपराध रोकने की ट्रेनिंग देकर ’’राष्ट्रीय साइबर योद्धा’’ तैयार करेंगे।
अमरोहा पुलिस उत्तर प्रदेश एवं वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 11 जून गुरुवार से आयोजित होने वाली इस ’’राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026’’ को लेकर संस्थान के अब्दुल कलाम कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी एवं समूह अध्यक्ष सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डाॅ. राजीव त्यागी ने बताया कि आगामी 11 जून से शुरू होने जा रही इस ’’राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026’’ में इस बार देशभर से चयनित 850 अभ्यर्थियों को देश के नामचीन दो दर्जन से अधिक ’’साईबर एक्सपर्ट’’ गहन प्रशिक्षण देकर देश के लिए ’’साईबर योद्धा’’ तैयार करेंगे। यू.पी. पुलिस अमरोहा की ओर से पुलिस अधीक्षक आई.पी.एस. लाखन सिंह यादव के निर्देशन में कार्यक्रम संयोजक पुलिस उपाधीक्षक अंजलि कटारिया इसकी मुख्य कोर्डिनेटर होगी। दो सप्ताह सफल प्रशिक्षण के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एवं विश्वविद्यालय की ओर से सफल अभ्यर्थियों को ’’सर्टीफिकेट एवं तीन क्रेडिट’’ प्रदान किये जायेंगे, जोकि विश्वभर में उनकी ’’साईबर विशेषज्ञता’’ का प्रमाण होगा। प्रेस वार्ता को कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, वित्त निदेशक सी.ए. युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पांडेय, आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डाॅ. नीतू पंवार, डाॅ. सुमन कुमारी, डाॅ. आयशा वाहिद, डाॅ. अंजलि भारद्धाज, डाॅ. शिल्पा रैना, विशाल शर्मा, राजीव सिंह, डाॅ. राजवर्धन, डाॅ. मनीष शर्मा, एस.एस. बघेल, डाॅ. अरुण गोस्वामी, ए.पी.ओ. कृष्णवीर, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ. पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment