विश्व श्रमिक दिवस पर हेल्थ कैंप पर श्रमिकों की निशुल्क जांच
मेरठ। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर दाैराला शुगर मिल में स्वास्थ्य विभाग की ओर हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान टीबी विभाग की टीम ने 93 श्रमिकों के एक्सरे करे।
हेल्थ कैंप का शुभारंभ जनरल मैनेजर संजय रस्तोगी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए शुगर मिल के डॉक्टर नीरज कुमार द्विवेदी के सहयोग से जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम द्वारा प्रतिभागियों को टीबी के प्रति जागरूक किया व टीबी की शपथ कराई गई तथा एचआईवी की स्क्रीनिंग प्लान इंडिया संस्था के प्रोजेक्ट वन स्टॉप सेंटर के सेंटर मैनेजरमोहम्मद इरफान अली के सहयोग से उनकी टीम द्वारा की गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसी दौराला के डॉक्टर गौरव, एसटीएस विकास कुमार, एसटीएलएस नईम एचएलएफपीपीटी से अजीत आकर्ष दौराला शुगर मिल वर्क्स के उपेंद्र कुमार संजीव कुमार राजीव आर्य आकाश मिश्रा राकेश जी का विशेष सहयोग रहा अंत में कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलने के लिए पूरी टीम का डॉक्टर नीरज द्विवेदी द्वारा धन्यवाद किया। पीपीएम शबाना बेगम ने बताया कि इस दौरान 93 श्रमिकों की एक्सरे कराए गये। जिनकी रिपोर्ट आने पर संभावित टीबी मरीजों की जांच की जाएगी


No comments:
Post a Comment