डीएम ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों को दिये उपहार एवं योजनाओं का लाभ

 शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत 130 लाभार्थियों को 54.12 लाख से अधिक की धनराशि दी 

जनपद में 629071 निर्माण श्रमिक एवं  ई-श्रम पोर्टल पर कुल 1278210 पर पंजीकृत 

 मेरठ। डीएम  की गरिमामयी उपस्थिति में  अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार उ.प्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के पात्र श्रमिकों को मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना अन्तर्गत 130 लाभार्थियों (सावधि जमा) एफ.डी. सहित को धनराशि  54,12,798/-  एवं कन्या विवाह सहायता योजना अन्तर्गत 100 लाभार्थियों को धनराशि  65,00,000/तथा निर्माण कामगार मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजना (सावधि जमा) एफ.डी सहित 70 लाभार्थियों को धनराशि 1,57,50,000 से लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में उ.प्र. असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अन्तर्गत संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अन्तर्गत .5 लाभार्थियों को पेंशन कार्ड वितरित किये गये।

 डीएम डा वी के सिंह ने  यह अवगत कराया कि  जनपद मेरठ में उ.प्र.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत कुल 629071 निर्माण श्रमिक पंजीकृत है व उ.प्र. असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अन्तर्गत ई-श्रम पोर्टल पर कुल 1278210 श्रमिक पंजीकृत है तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) के अन्तर्गत 12398 श्रमिको को आच्छादित किया गया है व (NPS-TRADERS) नेशनल पेंशन योजना अन्तर्गत 762 श्रमिकों को आच्छादित किया गया है। जनपद मेरठ में उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत विभिन्न संचालित योजनाओं में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 65789 पंजीकृत श्रमिकों को धनराशि 47,97,60,965/-  से लाभान्वित किया गया है।

कार्यक्रम में राजेश मिश्रा, उप श्रमायुक्त, मेरठ क्षेत्र, द्वारा उपस्थित श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुये जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से आवेदन किये जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा श्रमिकों को फैमिली आई.डी. बनाने का भी आ‌ह्वान किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को अन्य श्रमिकों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारी  अवधेश कुमार वर्मा, सहायक श्रमायुक्त, मेरठ, रघुवर यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, शशि कान्त पान्डेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विनय कुमार दुबे, श्रम प्रवर्तन अधिकारी,  नीलम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एवं महानगर उपाध्यक्ष,  कोषाध्यक्ष व  अजय, जनहित फाउडेंशन, ज्ञानेन्द्र गौतम, अध्यक्ष सामाजिक सेवा निर्माण फाण्डेशन मेरठ, अमर कुमार आजाद, अध्यक्ष, संगीता शर्मा, रामवीर सिंह बादल, इब्राहिम सामाजिक निर्माण श्रमिक फाउण्डेशन मेरठ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts