कुरकुरे जागरण का जेपी इंस्टीटयूट में आयोजन 

 मेरठ। जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, के ऑडिटोरियम में आयोजित कुरकुरे जागरण कार्यक्रम बेहद भव्य और सफल रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान पूरे कॉलेज का माहौल उत्सवमय रहा, जहां विद्यार्थियों ने जमकर आनंद लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। संगीत, भक्ति और उमंग से भरपूर इस आयोजन ने सभी का मन मोह लिया।संस्थान के अध्यक्ष डॉ. हरिओम अग्रवाल, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल, सह-संस्थापक एवं सीईओ डॉ. विशाल अग्रवाल तथा हेड अकैडमिक्स डॉ. अमित चौधरी ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव चौधरी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर कराए जाते रहेंगे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts