'विमल खन्ना' का ट्रेलर आउट
मुंबई। सनी हिंदुजा अभिनीत सर्वाइवल थ्रिलर वेब सीरीज 'विमल खन्ना' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज एक ऐसे अकाउंटेंट की कहानी है, जो अपने भाई की हत्या के झूठे आरोप के बाद अपनी पहचान बदलकर जीवित रहने के लिए संघर्ष करता है।
ट्रेलर एक जबरदस्त सर्वाइकल थ्रिलर पर आधारित है, जिसमें विमल खन्ना लगातार भागता नजर आता है। कहानी में वह धोखे, फरेब और जान बचाने के एक खतरनाक जाल में धीरे-धीरे फंसता चला जाता है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कई राज खुलते हैं और छिपे हुए इरादे सामने आने लगते हैं। ऐसे में एक सवाल बार-बार उठता है, क्या विमल खन्ना बच पाएगा या नहीं? क्या उसे इस मुश्किल से निकलने का कोई रास्ता मिलेगा या वह और भी फंसता जाएगा? इसकी कहानी एक ऐसी दुनिया दिखाती है, जहां शक, धोखा, बदलती वफादारियां और किसी भी कीमत पर बचने की कोशिश हर तरफ फैली हुई हैं।
सुरेंद्र मोहन पाठक के मशहूर यूनिवर्स 'द विमल सीरीज' पर आधारित इस ड्रामा में सनी हिंदुजा, ईशा तलवार और तारा अलीशा बेरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज 15 मई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।


No comments:
Post a Comment