मेरठ के डा. अमरीश सक्सेना को बेस्ट जोन चेयरपर्सन के अवार्ड से नवाजा गया 

 मेरठ। लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 321 के 53वें वार्षिक अधिवेशन एवं अवार्ड समारोह में लायंस क्लब मेरठ क्रांति के अध्यक्ष एवं जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. अमरीश सक्सेना पीएमजेएफ़ को “बेस्ट जोन चेयरपर्सन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह समारोह होटल हिल्टन गार्डन इन, लखनऊ में आयोजित किया गया।

यह सम्मान उन्हें वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों, संगठनात्मक नेतृत्व एवं समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान लायन जितेन्द्र सिंह चौहान, एरिया लीडर ग्लोबल एक्शन टीम एवं एलसीआईएफ द्वारा लायन रविन्द्र सग्गर मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन, लायन पंकज बिजलवाण पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन एवं लायन विनय सिसोदिया वाइस मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन निर्वाचित के साथ प्रदान किया गया। समारोह में लॉयंस इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय निदेशक (2026–28) लायन विनय मित्तल पीएमजेएफ की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रही।

इस अवसर पर लायन डॉ. अमरीश सक्सेना ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि लायंस क्लब मेरठ क्रांति एवं उनकी ज़ोन की पूरी टीम के समर्पण, सेवा भावना एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। लायंस क्लब मेरठ क्रांति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. सक्सेना को शुभकामनाएँ दीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts