के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों के लिए ’’हैप्पी क्लासरूम वर्कशॉप’’ का  आयोजन

 मेरठ।  के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में किंडरगार्टन तथा कक्षा 1 एवं 2 विंग के शिक्षकों के लिए “हैप्पी क्लासरूम वर्कशॉप” का सफल आयोजन किया गया। सीबीएसई रिसोर्स पर्सन श्रीमती समीक्षा अरोड़ा ने कार्यशाला में शिक्षकों को आनंदमय, सकारात्मक एवं सहभागितापूर्ण शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराया।  जिससे बच्चों के लिए सुरक्षित, आत्मविश्वासपूर्ण और प्रेरणादायक कक्षा वातावरण तैयार किया जा सके। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने हेतु विभिन्न इंटरैक्टिव गतिविधियाँ, समूह कार्य एवं चर्चाएँ आयोजित की गईं। इनके द्वारा शिक्षकों को भावनात्मक संवेदनशीलता, सकारात्मक संवाद के महत्व को भी समझाया गया। शिक्षकों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सीखने को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए अपने रचनात्मक विचार साझा करने के साथ ही कक्षा शिक्षण के दौरान होने वाली समस्याओं के विषय में भी चर्चा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्यशाला सभी प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts