मुख्यमंत्री योगी से मिले सोमेंद्र तोमर
सीएम का आशीर्वाद और मार्गदर्शन किया प्राप्त
मेरठ। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर सोमेंद्र तोमर ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।
सोमेंद्र तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन जनसेवा के कार्यों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है।


No comments:
Post a Comment