इम्तियाज की फिल्म में काम करके बदली शरवरी की सोच

मुंबई । बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर अभिनेत्री शरवरी वाघ काफी चर्चाओं में हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस बीच, उन्होंने एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया।
उन्होंने बताया कि इम्तियाज अली के साथ काम करना मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर जैसा रहा।उन्होंने कहा, ''हर अनुभव इंसान को कुछ नया सिखाता है, लेकिन इम्तियाज अली के साथ काम करना मेरे लिए बहुत खास रहा। इस फिल्म में मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने का मौका मिला, जिसकी भावनाएं बेहद अलग हैं।'' शरवरी ने कहा, ''फिल्म की दुनिया आज की भागदौड़ वाली जिंदगी से काफी अलग दिखाई गई है। यहां प्यार को बहुत सादगी, मासूमियत और सच्चाई के साथ दिखाया गया है। इस तरह की भावनाओं को निभाना मेरे लिए एक नया और खूबसूरत अनुभव था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts