सादगी और खूबसूरती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है तृप्ति डिमरी

मुंबई। अपनी एक्टिंग के बलबूते पर इंडस्ट्री पर राज करने वाली तृप्ति डिमरी फ़िलहाल अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स मूवी मां बहन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो माधुरी दीक्षित के साथ लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी। इन दिनों वो अपनी मूवी को लेकर काफी बिजी चल रही हैं लेकिन इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ अपलोड कर के अपने फैंस को अपडेट भी देती रहती हैं।
एनिमल मूवी के बाद से तृप्ति को नेशनल क्रश का दर्जा मिल गया था, इतना ही नहीं लोग उन्हें भाभी 2 बोलना भी  शुरू हो गए थे।  अपनी प्रमोशन को बिजी समय के बीच तृप्ति ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसे देखते ही हर किसी की निगाहें उनके ऊपर थम गई हैं। आपको बता दें कि तृप्ति ने इन फोटोज में ट्रेडिशनल अंदाज कैरी किया हुआ है।  तृप्ति ने येलो बेस पर ग्रीन फ्लोरल प्रिंट वाला सूट पहना है।
उनका यह लुक काफी रिफ्रेशिंग और कूल लग रहा है। इसी के साथ उन्होंने हरे रंग का दुप्पटा भी लिया हुआ है। दुप्पटे के बॉर्डर पर डिज़ाइन इसकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts