पेनल्टी  से मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी ने बनायी बढ़त 

 मेरठ। आईआईएमटी में चल रही मेरठ प्रीमियर फ‍ुटबॉल लीग में छटे दिन टीमों के बीच गेंद को लेकर बेहद राेमांच देखने को मिला। मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी ने कांटे की टक्कर में इंटरनेशनल फुटबॉल एकाडमी को हराया । 

पहले हाफ में 12वें मिनट पर मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी के छोटे ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद इंटरनेशनल फुटबॉल अकादमी ने भी अच्छा खेल दिखाया और लगातार बराबरी की कोशिश करती रही।दूसरे हाफ में 71वें मिनट पर मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी को पेनल्टी मिली, जिसे देव ने सफलतापूर्वक गोल में बदलकर टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिलाई। यह मुकाबला अंत तक काफी टक्कर का रहा।सभी मैच स्पोर्ट्स नगरी यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किए जा रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts