ऐम इंटरनेशनल एकेडमी में केडीएफ स्टूडेंट्स अवार्ड समारोह का आयोजन 

मेरठ।ऐम इंटरनेशनल एकेडमी, हापुड़ अड्डा ब्रांच में प्रसिद्ध पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन संस्था कांति देवी फाउंडेशन(केडीएफ) द्वारा एक भव्य केडीएफ स्टूडेंट्स अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। 200 बच्चों ने पर्यावरण थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया था. इस अवसर पर विधायक रफीक अंसारी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर एडवोकेट शिवांक अग्रवाल ने विधायक रफीक अंसारी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कांति देवी फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को विधायक रफीक अंसारी के कर-कमलों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ। चार ग्रुप में सभी ग्रुप से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने पेड़ को न काटने को लेकर बेहतरीन नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।संस्था की नेशनल प्रेसिडेंट एडवोकेट हिना रस्तोगी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता से बच्चे पर्यावरण से जुड़ते हैं।इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन अमरीश अग्रवाल ने कांति देवी फाउंडेशन की पूरी टीम एवं नेशनल प्रेसिडेंट एडवोकेट हिना रस्तोगी जी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर प्रीति, सुपरवाइजर कल्पना वर्मा, अब्दुल आहद सर एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts