अटल सभागार में  पराग डेरी समागम में मंच पर मारपीट

 पूर्व और वर्तमान चेयरमैन समर्थक भिड़े

 हंगामे के बीच  चले चप्पल-जूते, कुर्त फटे

मेरठ । मंगलवार को  अटल सभागार में आयोजित स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम के दौरान पराग डेरी के पूर्व चेयरमैन वेदराम बेदी और वर्तमान चेयरमैन रजनी देवी के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

 आयोजित स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पराग डेरी के पूर्व और वर्तमान चेयरमैन के समर्थक मंच पर ही आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान जूते-चप्पल चले और कई लोगों के कुर्ते तक फट गए।

कार्यक्रम के दौरान पराग डेरी की वर्तमान चेयरमैन रजनी देवी और पूर्व चेयरमैन वेदराम बेदी के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।हंगामे के दौरान मंच पर मौजूद लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कई लोगों के कुर्ते फट गए और जूते-चप्पल भी चले। अचानक हुए इस बवाल से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह वहां मौजूद अधिकारियों ने दोनो पक्षों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts