युवती ने लगाया गंभीर आरोप
दुष्कर्म के बाद जबरन निकाह और फिर मारपीट कर घर से निकाला
मेरठ। थाना जानी क्षेत्र की एक युवती ने अपने ससुराल पक्ष और जीजा के भाई पर गंभीर आपराधिक आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई और मामले को दबाने के लिए जबरन उसका निकाह करा दिया गया।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी द्वारा लंबे समय तक धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती रही। बाद में गर्भवती होने की जानकारी सामने आने पर परिजनों पर दबाव बनाकर कथित रूप से शादी करा दी गई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद भी उसे ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया गया। हाल ही में उसे मारपीट कर नवजात बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने यह भी कहा कि शादी केवल कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए की गई थी।
पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान लिया है और संबंधित थाना पुलिस को जांच कर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।


No comments:
Post a Comment