’’वन डिस्ट्रिक्ट- वन मेडिकल काॅलेज’’ योजना से यू.पी. में स्वास्थ सेवाओं को लगे नये पंख- बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री
डिप्टी सी एम बृजेश पाठक ने किया वेंक्टेश्वरा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में नयी डायलिसिस यूनिट का शुभारम्भ
- पश्चिमी यू.पी. में पिछले ढाई दशक से वेंक्टेश्वरा उत्कृष्ट शिक्षा एवं शानदार प्रभावी चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सेवाओ द्वारा विकसित भारत/2047 में राष्ट्र के साथ कदमताल कर रहा है- सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह
- सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सीय सेवाओं में अब जल्द ही हृदय रोगियो के लिए ’’कैथ लैब’’ एवं ’’न्यूरो’’ व गैस्ट्रोएंटेरोलाॅजी यूनिट’’ होगी शुरू- डाॅ. राजीव त्यागी
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के विम्स हाॅस्पीटल में नेफ्रोलाॅजी सुपरस्पेशियलिटी विभाग के तहत अत्याधुनिक नयी डायलिसिस यूनिट एवं विश्वस्तरीय तीन नये मोडयूलर आॅपरेशन थियेटर का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री (चिकित्सा विभाग) बृजेश पाठक ने किया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों, शिक्षकों एवं मेडिकल स्टूडैन्टस को देश के विकास की रीढ बताते हुए सभी से विकसित भारत/2047 में जुटने का आवहृान किया। माननीय उपमुख्यमंत्री ने वेंक्टेश्वरा समूह द्वारा पिछले ढाई दशक से पश्चिमी यू0पी0 के लोगों को उत्कृष्ट शिक्षा एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बधाई देते हुए प्रदेश के अन्य संस्थानो को भी वेंक्टेश्वरा की तर्ज पर राष्ट्र विकास में अपना योगदान देने का आवहृान किया।
वेंक्टेश्वरा संस्थान में हाॅस्पीटल परिसर स्थित नयी अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट एवं मोडयूलर ओटी काॅम्पलेक्स एवं ’’शिक्षक/ चिकित्सक संवाद-2026’’ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि शिक्षक विधायक डाॅ. हरि सिंह ढिल्लों, समूह अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने फीता काटकर एवं सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पिछले एक दशक में देश में नये एम्स बनाने, पीजी मेडिकल संस्थानों के उच्चीकृत होने एवं नये मेडिकल संस्थान खलने से देश में स्वास्थ्य सेवाओ में शानदार काम हुआ है। अकेले उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री जी के मिशन ’’स्वस्थ भारत-आरोग्य भारत’’ में अहम भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में ’’वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल काॅलेज’’ योजना से पिछले दस साल में यू.पी. में यूजी सीटे चार गुना एवं पीजी सीटे लगभग ढाई गुना बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओ को नये पंख लगे है। उन्होंने वेंक्टेश्वरा समूह द्वारा चिकित्सा, शिक्षा एवं स्वास्थय सेवाओ को लेकर किये जा रहे शानदार कार्यो की प्रशंसा करते हुए अन्य संस्थानो को भी इसी तर्ज पर आगे बढ़कर राष्ट्र विकास से जुड़ने की अपील की।समारोह को कार्यक्रम संयोजक डाॅ. हरि सिंह ढ़िल्लों, चेयरमैन सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, वित्त निदेशक युवराज सिंह, प्रतिकुलपति डाॅ. मानस, हॉस्पिटल डायरेक्टर मेघा सवरबाल, डीन मेडिकल डाॅ. प्रभु एम.एच., एम.एस. डाॅ.शिशिर पाटिल, एडिशनल एम.एस. डाॅ. अमित जैन, डाॅ. राजेश सिंह, पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल, मुख्यमंत्री योगी के पूर्व ओ.एसडी अभिषेक कौशिक, धनौरा पालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, ब्लाॅक प्रमुख वीरेन्द्र चैधरी गुरेन्द्र ढिल्लों, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज व मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। समारोह का शानदार संचालन जिला उपाध्यक्ष शुभम चौधरी ने किया।





No comments:
Post a Comment