इस बार मेट गाला का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस वजह से उन्होंने कई प्रोग्रामों में जाना रद्द कर दिया है। खबरें हैं कि काम के चलते वह इस साल मेट गाला में नहीं शामिल होंगी।

 यह बात इसलिए ज्यादा ध्यान खींच रही है, क्योंकि रेड कार्पेट से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मेट गाला में प्रियंका दुनिया भर से आने वाले सबसे जाने-पहचाने चेहरों में से एक रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2026 में शामिल नहीं होंगी। जब मेट गाला का प्रोग्राम चल रहा होगा, तब वह शायद अंटार्कटिका में ‘वाराणसी’ की शूटिंग कर रही होंगी। पिछले कुछ वर्षों में प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में कई यादगार अपीयरेंस दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts