नीट पेपरलीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका

 कहा - एनटीए से उठा भरोसा, कोर्ट कराए रीएग्जाम
नई दिल्ली (एजेंसी)।नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रद्द मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली से अब भरोसा उठ चुका है। इसलिए मौजूदा गवर्निंग बॉडी का पुर्नगठन किया जाना चाहिए।
वहीं, मामले की जांच कर रही सीबीआई ने महाराष्ट्र के नासिक से शुभम खैरनार और अहिल्याबाई नगर से धनंजय को कस्टडी में लिया। आरोप है कि धनंजय ने शुभम को पेपर दिया था। हरियाणा के गुरुग्राम से भी बीएएमएस फर्स्ट ईयर के छात्र को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया है।
दरअसल, एनटीए ने 12 मई को पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द कर दी थी। एनटीए ने माना कि गड़बड़ी हुई है। एग्जाम 3 मई को हुआ था, जिसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts