प्रॉपर्टी के चलते बेटे ने पिता गोली मारकर उतारा मौत के घाट 

मेरठ। जानी खुर्द थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव में प्रॉपर्टी  विवाद में बड़े बेटे ने पिता के सीने और सीर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोलियों की गूंज से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल को मौका मुआयना करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है।

 रसूलपुर धौलड़ी गांव निवासी 72 वर्षीय एजाज परिवार के साथ रहते हैं। उनके पांच बेटे रियाज, सिराज, मैराज, मुमताज व तौकिर हैं। एजाज खेती करते थे और उनके पास आवासीय संपत्ति के अलावा काफी नकदी है। उनका बड़ा बेटा रियाज दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। भाइयों में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार देर रात एजाज मंझले बेटे मैराज की बैठक में बैठे थे। इसी दौरान रियाज पिस्टल लेकर वहां पहुंचा और एजाज को दो गोली मार दी। एक गोली सीने में तो दूसरी सिर में लगी। गोली लगते ही एजाज की मौके पर मौत हो गई। गोलियों की गूंज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी पिस्टल लहराता हुआ गांव से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही जानी थाने की पुलिस और सीओ सरधना आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी देहात अभिजीत कुमार भी गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से जानकारी करने के बाद सीओ आशुतोष कुमार ने बताया, संपत्ति विवाद में एजाज की हत्या की गई है। हाल ही में एजाज ने 54 लाख रुपये की जमीन बेची है। इसके रुपये के बंटवारे को लेकर पांचों भाइयों में विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया, आरोपी रियाज दिल्ली में परिवार के साथ रहता है और कभी-कभी गांव आता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई है, जो संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द आरोपी रियाज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, देर शाम परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद एजाज के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।  





No comments:

Post a Comment

Popular Posts