जीटीबी में टॉपर का सम्मान, शिक्षा में नवाचार
सीबीएसई में जिले में दूसरे स्थान पर आनी वाली छात्रा यूविका को किया सम्मानित
मेरठ। जीटीबी स्कूल सीबीएसई की परीक्षा जिले में दूसरे स्थान पर आने वाली छात्रा कु. युविका ठाकुर को सम्मानित करते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनकी वार्षिक फीस रिफंड भी की गई। इस दौरान छात्रा के परिजनों को रफिंड का चेक सौंपा ।
प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने बताया कि इन नई पहलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, कौशल विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर प्रदान करना है। बताया कि विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कई नवाचार-आधारित शैक्षिक पहलों की घोषणा की। विद्यालय नए सत्र से एआई एवं रोबोटिक्स लैब का संचालन, स्किल विषयों का समावेश तथा स्पेनिश भाषा एवं एक्टिंग कोर्स प्रारंभ कर रहा है, जिससे बच्चों को तकनीकी शिक्षा एवं बहु-आयामी विकास के माध्यम से भविष्य के लिए बेहतर बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त JEE/NEET एवं बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हेतु ट्यूशन फ्री कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी।इस अवसर पर स्कूल चेयरमेन, सरदार इंदरजीत सिंह सलवान, यशकरन सिंह सलवान, प्रधानाचार्य डॉ गोपाल दीक्षित, उप प्रधानाचार्या प्रभा राव, श्रीमती अंजिल शर्मा एवं विशाल गौड़ उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment