भाजपा की जीत पर क्षेत्रीय कार्यालय पर जमकर हुई आतिशबाजी
बोले जिलाध्यक्ष पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की सटीक रणनीति के चलते असम व बंगाल में मिली जीत
मेरठ। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपरांत भारतीय जनता पार्टी में जश्न का माहौल है। इसी उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्रीय कार्यालय पर आतिशबाजी का आयोजन किया गया। और उसके पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।
इस शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सटीक रणनीति एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी असम और बंगाल में जीत हासिल कर रही है।पांडिचेरी,केरल, तमिलनाडु में पार्टी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।बंगाल में भाजपा सिर्फ सरकार नहीं बना रही, बल्कि भय, कुशासन और पिछड़ी मानसिकता के अंधकार से निकालकर बांग्ला अस्मिता और उसके गौरव को पुनः स्थापित करने का कार्य कर रही है।
लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया के इस महापर्व को सफल बनाने हेतु सुरक्षा बलों के जवानों एवं बंगाल की जागरूक जनता को हार्दिक बधाई, आपके निर्भय मतदान का ही परिणाम है कि आज तृणमूल कांग्रेस का सूर्यास्त हो रहा है।
अब अंधेरा छट चुका है, सूरज निकल चुका है, कमल खिल चुका है और बंगाल को उसका अधिकार, उसका विजन और मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रगति का नया मिशन मिल चुका है। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस शुभ अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता बंधु, जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विधायक अमित अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष फ़िरेराम धनतला, जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर, मोर्चा अध्यक्ष पंकज चौहान, मोहन गुर्जर, आयुष चपराना, सुशील चौहान, पंकज गर्ग, राजेश सोम बादल चौधरी, काजू शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment