प्रभारी मंत्री  धर्मपाल सिंह ने किया प्रांतीयकृत नौचंदी मेले का शुभारंभ

 नौचंदी मेले में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का मंत्री ने किया उद्घाटन 

 मंत्री ने कहा — नौचंदी मेला मेरठ की शान, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले में सहभागी बनें नागरिक

मेरठ । तमाम कयासों के बाद आखिरकार बुधवार से नौंचदी मेले का श्रीगणेश हो ही गया ।मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन विभाग एवं प्रभारी मंत्री  धर्मपाल सिंह ने पटेल मंडप पहुंचकर सर्वप्रथम फीता काटकर प्रांतीयकृत ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकासपरक प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया तथा विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की सराहना की।

प्रभारी मंत्री ने पटेल मंडप में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता जागरण कार्यक्रम शुभारम्भ किया । माता जागरण के दौरान भक्ति गीतों एवं भजनों की मधुर प्रस्तुति से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालु एवं श्रोता भाव-विभोर होकर माता के भजनों का आनंद लेते दिखाई दिए।



प्रभारी मंत्री द्वारा मेले का भ्रमण किया गया। उन्होंने मेले में लगाई गई दुकानों, स्टॉलों, सांस्कृतिक मंचों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मेले की भव्यता एवं तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा सुरक्षा, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

 प्रभारी मंत्री ने कहा कि नौचंदी मेला मेरठ की सांस्कृतिक पहचान एवं गौरव का प्रतीक है। यह मेला सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत एवं पारंपरिक उत्साह का परिचायक है। उन्होंने मेरठ परिक्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले में आयोजित कार्यक्रमों, प्रदर्शनी, दुकानों एवं स्टॉलों का लाभ उठाएं तथा ऐतिहासिक नौचंदी मेले की गरिमा को और अधिक बढ़ाएं।

इस अवसर पर विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल,  जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी,  विधायक सिवालखास गुलाम मोहम्मद, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वी.एस. कुशवाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts