आसपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का आंदोलन- चन्द्रशेखर
मेरठ पहुंचे आसपा प्रमुख सांसद चन्द्र शेखर , कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा आसपा का दामन
मेरठ। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद बुधवार को मेरठ पहुंचे है। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आसपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं है। बल्कि एक सामाजिक बदलाव का आंदोलन है। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित अन्य राजनीतिक दलों के कई स्थानीय नेताओं ने चंद्रशेखर आजाद की उपस्थिति में आसपा की सदस्यता ग्रहण कराई है।
चंद्रशेखर आजाद ने सपा से आए बाबर चौहान खरदौनी, दिलशाद भाटी, तौफीक इलाही समेत कई नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सभी को चंद्रशेखर ने पहनाया नीला पटका
सपा नेता बाबर चौहान खरदौनी, सपा नेता दिलशाद भाटी, तौफीक इलाही और कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से आजाद समाज पार्टी में शामिल कराया। यह घटनाक्रम मेरठ में आसपा की राजनीतिक पैठ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी की विचारधारा और आगामी राजनीतिक योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आसपा समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनका लक्ष्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां समानता और न्याय का वास हो। उन्होंने नए सदस्यों से पार्टी को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने का आह्वान किया। सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान खरदौनी और अन्य के आसपा में शामिल होने से पार्टी की स्थिति मेरठ में मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हस्तिनापुर से चुनाव लड़ने की चर्चा
हस्तिनापुर एससी की रिजर्व सीट है। वर्तमान में भाजपा से दिनेश खटीक यहां से विधायक हैं। हस्तिनापुर विधानसभा बिजनौर संसदीय सीट में लगती है। वर्तमान में चंद्रशेखर नगीना सीट से सांसद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चंद्रशेखर हस्तिनापुर सीट से चुनाव लड़कर यूपी का सीएम बनने के लिए दावा पेश करेंगे। हाजी तौफीक इलाही ने सरधना विधानसभा, हाजी नूर सैफी दक्षिण से भी आसपा ज्वाइन की है।
इन्होंने थामा आसपा का दामन
बाबर चौहान खरदौनी राष्ट्रीय महासचिव युवामोर्चा सपा, तौफीक इलाही, नूरसैफी, सतकुमार प्रजापति, मितन कुमार जाटव, हारुण, अजीत सिंह जौली, बलींचद्र पाल, कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला सपा पार्षद, सुमैर सिंह धार, गजेंद्र सिंह, इंतजार सैफी इंचौली, शाकिब चौधरी, कर्मवीर प्रजापति, अश्वनी कुमार शर्मा, जीशान भाटी, इमरान प्रधान, योगेंद्र मालिक रालोद, धर्मेंद्र मालिक, ओंकार, हरबीर, अमरपाल, सोनू वर्मा, तेजवीर, पप्पू, सुनील, मधुर, सुहबीर, बालिंदर सिंह, सोनपाल, वीरपाल सिंह, विजेंद्र, राहुल राणा, संदीप कुमार, अवधेश कुमार, शिवैन चौधरी, हरीश भसीन, चरनपाल सिंह, तेजपाल सिंह, बाबूराम वर्मा, राजपाल सिंह, प्रदीप कुमार, देंवेद्र कुमार गौतम, दीवान गिरी गोस्वामी, किशनलाल, रामकला सिंह, शांति स्वरूप, श्रीरामजी, इंद्रपाल सिंह, प्रेमचंद, लाला रामवर्मा, राजपाल सिंह, आईपी वर्मा, अमर सिंह, चुक्कन लाल, विनोद कुमार ओमपाल सिंह सेवानिवृत्त एजी, जगदीश राजा रिटायर्ड एजी ने ज्वाइन किया।
सदस्यों से पार्टी को मजबूत करने का किया आह्वन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि आसपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है और समानता, सम्मान तथा न्याय की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों से गांव-गांव और मोहल्लों तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है।
मेरठ की ऐतिहासिक पहचान का चंद्रशेखर ने किया जिक्र
अपने संबोधन में चंद्रशेखर आजाद ने मेरठ की ऐतिहासिक पहचान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरठ वह धरती है जहां से 1857 की क्रांति ने देशभर में अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। उन्होंने कहा कि मेरठ की यह क्रांति भूमि हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जानी जाती रही है। यहां आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जिस धरती ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया, वही धरती आज भी बदलाव की राजनीति की गवाह बन रही है।
‘जनता नए राजनीतिक विकल्प तलाश रही’
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों का बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता नए राजनीतिक विकल्प की तलाश में है। चंद्रशेखर ने कहा कि बाबर चौहान खरदौनी जैसे युवा नेताओं के पार्टी में आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान तौफीक इलाही, नूर सैफी, सत्यकुमार प्रजापति, नितिन कुमार जाटव, हारून सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली।


No comments:
Post a Comment