के एल अंश सिंहल ने किया जिला टॉप 

के एल के मेधावी छात्रों ने सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में शत प्रतिशत रिजल्ट

 मेरठ। बुधवार को घोषित सीबीएसई के रिजल्ट में के एल इंटरनेशनल स्कूल के अंश सिंहल ने 98.6% अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वही  घोषित कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया।




प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि  सत्र 2025-26 की बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 385 छात्र सम्मिलित हुए थे जिनमें से 232 छात्र विज्ञान वर्ग, 107 छात्र वाणिज्य वर्ग तथा 46 छात्र मानविकी वर्ग के थे। इन परिणामों में 94 छात्रों ने Aggregate 90% से अधिक अंक प्राप्त किये।



संकायानुसार छात्रों ने निम्नांकित श्रेष्ठ प्रदर्शन किया :-

विषयानुसार 100 से 100 अंक प्राप्त करने वाले 54 विद्यार्थी :-

पेंटिंग-33 छात्र, संचार मिडिया-9 छात्र, संगीत-3 छात्र, साइक्लोजी-2 छात्र, गणित-2 छात्र, भौतिक विज्ञान-2 छात्र, होमसाइंस - 1 छात्र, अकाउंटेंसी-1 छात्र, रसायन विज्ञान-1 छात्र।

छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने सभी छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts