एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर निलंबित, दो थाना प्रभारी को चेतावनी
मेरठ। जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने खरखौदा थाना प्रभारी राजपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि दो अन्य थाना प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई है।
ह कार्रवाई उस समय हुई जब एसएसपी अविनाश पांडेय वायरलेस सेट पर सभी थाना प्रभारियों की ब्रीफिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खरखौदा थाना प्रभारी से हाल ही में दर्ज एक गुमशुदगी मामले की जानकारी मांगी, लेकिन थाना प्रभारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और अनभिज्ञता जताई।
इस पर एसएसपी ने गंभीर नाराजगी जताते हुए मौके पर ही इंस्पेक्टर राजपाल सिंह को निलंबित करने के आदेश दे दिए। उन्होंने साफ कहा कि गुमशुदगी जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले खरखौदा क्षेत्र के एक परिवार ने एसएसपी कार्यालय में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर एसएसपी लगातार नजर बनाए हुए थे। मामले की जानकारी न होने पर थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई।
इसके अलावा सदर बाजार और भावनपुर थाना प्रभारियों को भी कार्य में लापरवाही के चलते कड़ी चेतावनी दी गई है। एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


No comments:
Post a Comment