पीजीटी की परीक्षा अभ्यर्थियों से उतरवाए गये जूते -मोजे 

 कड़ी तलाशी के बाद दिया गयो परीक्षा केंन्द्र में प्रवेश 

 37 हजार अभ्यर्थियों के लिए 23 सेंटर बनाए, पहली पाली की परीक्षा  शुरू

 मेरठ। जिले  में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती-2022 परीक्षा आज से शुरू हो गई। परीक्षा सुबह 11:30 बजे खत्म होगी। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हो चुकी है। जूते और मोजे उतरवाकर तलाशी ली गई। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

 परीक्षा में कुल 37,072 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमे 9 मई को 19,763 और 10 मई को 17,309 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिले में 4 डिग्री कॉलेज, 18 माध्यमिक विद्यालय और 1 राजकीय स्कूल को केंद्र बनाया गया है। आज पहली पाली में फिजिक्स, बायोलॉजी, होम साइंस और हिन्दी विषय की परीक्षा हो रही है।

दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से

यह परीक्षा 9 और 10 मई को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक संचालित की जाएगी। दूसरी पाली में अंग्रेजी, एग्रीकल्चर, कॉमर्स और सामाजिक विज्ञान विषय का एग्जाम कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच भी की गई। आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों से डिटेल्स का मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।

सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सख्त चेकिंग की गई। कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों के जूते और मोजे उतरवाकर भी चेकिंग की गई। महिलाओं की चेकिंग के लिए अलग से चेकिंग रूम बनाए गए हैं , जहां महिला कर्मियों द्वारा जांच की गई। अभ्यर्थियों के कड़े, सिक्के और अन्य संदिग्ध सामान केंद्र के बाहर ही रखवा लिए गए।

प्रशासन के अनुसार हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात है । दो पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।

​आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा-सभी परीक्षा केंद्रों के कमरों को AI युक्त CCTV कैमरों से लैस किया गया है, जिन्हें सीधे प्रयागराज स्थित 'इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम' से जोड़ा गया है। आयोग ने AI की मदद से उन अभ्यर्थियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। 

सभी परीक्षार्थी केंद्र पर बॉल प्वाइंट पेन, एडमिट कार्ड , पहचान पत्र और पानी की बोतल ला सकते हैं।​परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक,ब्लूटूथ डिवाइस या मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।​अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।अभ्यर्थी किसी भी अफवाह से बचने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov पर सूचनाओं की पुष्टि करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts