डीएस ग्रुप ने मुजफ्फरनगर में ग्रामीण शिक्षा की आधारभूत संरचना को मज़बूत करने में दिया सहयोग
मुज़फ्फरनगर : धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) ने अपनी सामुदायिक विकास परियोजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर के पुरकाज़ी स्थित बुच्चा बस्ती के कंपोजिट स्कूल के साथ साझेदारी की है, ताकि संगठन की सामुदायिक विकास परियोजना के तहत इसके बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया जा सके। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एक सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरक शिक्षण वातावरण प्रदान करना है। इन नव-निर्मित सुविधाओं का औपचारिक उद्घाटन मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्री कमल किशोर देशभूषण द्वारा किया गया। यह पहल क्षेत्र में शैक्षिक उत्कृष्टता और ग्रामीण विकास के प्रति स्थानीय प्रशासन और कॉर्पोरेट जगत की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस परियोजना के माध्यम से छात्रों को शैक्षणिक सफलता के लिए ज़रूरी संसाधन और बेहतर माहौल उपलब्ध कराया गया।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए डीएस ग्रुप के जीएम (सस्टेनेबिलिटी एवं सीएसआर) श्री प्रभाकांत जैन ने कहा “डीएस ग्रुप में हमारा मानना है कि सुरक्षित और सक्षम शिक्षण वातावरण तक पहुंच, समान विकास को आगे बढ़ाने के लिए बेहद आवश्यक है। यह पहल सामुदायिक सहभागिता आधारित मॉडल के माध्यम से जमीनी स्तर पर शिक्षा अवसंरचना को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बच्चों, विशेषकर बालिकाओं के लिए सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण तैयार कर हम बेहतर शैक्षिक परिणामों को समर्थन देने तथा ग्रामीण समुदायों में दीर्घकालिक सामाजिक प्रगति में योगदान देने का लक्ष्य रखते हैं।”
परियोजना की सराहना करते हुए मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्री कमल किशोर देशभूषण ने कहा, “विद्यालय की सुविधाओं के उन्नयन के लिए डीएस ग्रुप द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की हम हृदय से प्रशंसा करते हैं। इस तरह के सार्थक परिवर्तन तभी शुरू होते हैं जब सरकार और कॉर्पोरेट क्षेत्र मिलकर एक प्रेरणादायक शैक्षिक वातावरण का निर्माण करते हैं जो सीखने को बढ़ावा देते हैं, विकास को सशक्त बनाते है जिससे प्रत्येक छात्र की सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। जमीनी स्तर की अवसंरचना को सशक्त बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सामुदायिक विकास और हमारे बच्चों के भविष्य के प्रति गहरी जिम्मेदारी को दर्शाती है। ऐसी पहलें न केवल आधारभूत सुविधाओं में सुधार लाएंगी, बल्कि छात्रों और समुदाय के बीच विश्वास भी बढ़ाएंगी, जिससे बेहतर शैक्षिक परिणामों का मार्ग प्रशस्त होगा।”
इस उद्घाटन समारोह में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय सामुदायिक नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही, जो इस परियोजना की सहयोगात्मक भावना को दर्शाता है। समारोह के दौरान मुजफ्फरनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) श्री संदीप कुमार, पुरकाज़ी के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्री कमलेश बाबू और कंपोजिट स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री विजय कुमार शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही, ग्राम पंचायत सकरपुर की प्रधान श्रीमती ओमवती की भागीदारी ने इस महत्वपूर्ण शैक्षिक उन्नयन के प्रति स्थानीय समुदाय के गहरे जुड़ाव और समर्थन को और अधिक स्पष्ट किया।


No comments:
Post a Comment