महिलाओं ने राज्यमंत्री सोमेन्द्र ताेमर के घर का किया घेराव

विधायक जी बाहर आओ के लगाए नारे , सेक्टर 2 और 4 में धरने पर बैठी थी महिलाएं

 नारे लगाते हुए महिला हुई बेहाेश , बोली सैट बेक  किसी भी हाल में नहीं  देंगे 

मेरठ। आवास विकास के नोटिस के जवाब की तारीख जैसे -जैसे पास आती जा रही है। वही धरने पर बैठी महिलाएं नये -नये पैतरे अपना रही है। शुक्रवार को  सेंट्रल मार्केट प्रकरण में धरने पर बैठी महिलाओं ने  शाम धरना स्थल से पैदल मार्च करते हुए ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के घर का घेराव कर दिया । महिलाओं ने विधायक जी बाहर और के नारे लगाते हुए वहां प्रदर्शन करा और अपने मकानों को बचाने की गुहार लगाई।

  नारेबाजी के बीच बिजली राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर धरने पर बैठी महिलाओं के बीच पहुंचे। इस दौरान महिलाएं न्याय दो -न्याय दो के नारे लगाती रही। राज्य मंत्री ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी। इस बीच एक महिला नारेबाजी के दौरान बेहाेश हो गयी। तभी धरने पर बैठी अन्य महिलाओं ने किसी तरह उसे संभाल कर पानी पिलाया। महिलाओं का कहना था किसी भी हालत सैट बेक नहीं देंगे।  इस पर राज्य मंत्री सोमेन्द्र ताेमर ने कहा सरकार उनके साथ है। आप लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सरकार इस पर कार्य कर रही है। मामला सुप्रीम कोर्ट का है। इस लिए वह मजबूर है। 

 बता दें बीती शाम भी महिलांए धरना स्थल से एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए आवास विकास कार्यालय पहुंच गई थी। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए आवास विकास के अधिकारियों का घेराव किया। हालांकि लगभग आधे घंटे के बाद वह अधिकारियों से वार्ता कर वहां से वापस लौट गई थी । उन्होंने बताया था कि अधिकारियों ने मदद का आश्वासन दिया था। हालांकि महिलांओं ने स्पष्ट किया था कि दोनो जगह उनका धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक उनको न्याय या लिखित में कोई राहत नहीं मिलती है।

दरअसल चार दिन पहले सेक्टर 4 में महिलाओं का धरना प्रदर्शन शुरू हुआ था जो अभी तक चल रहा है। इसके बाद गुरुवार को सेक्टर 2 की महिलाओं का धरना फिर से तीसरी बार अपना धरना शुरू कर दिया था। यह धरना कुछ दिन पहले ही सांसद अरूण गोविल के आश्वासन पर स्थगित हुआ था। महिलाओं का कहना है कि हमें अपने मकान को बचाने के लिए कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है इसलिए हमने अपना धरना फिर से शुरू कर दिया है।

आवास विकास दे चुका है नोटिस

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास परिषद द्वारा सभी 815 भूखंडों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिसमें से 105 नोटिस आवास विकास ने डाक से भी भेजें। उपयुक्त आवास विकास अनिल कुमार के अनुसार कोई भी नोटिस उनके पास वापस नहीं आया है सभी नोटिस मालिकों द्वारा रिसीव कर लिए गए हैं। जिस दिन टीम नोटिस चस्पा करने पहुंची थी तो सेक्टर 2 में ही उनका विरोध हुआ था जिसके बाद स्थिति को देखते हुए कुछ नोटिस डाक से भेजे गए थे।

सेटबैक के विरोध में है प्रदर्शन

दरअसल शास्त्रीनगर के सेक्टर 2 और 4 की महिलाओं का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट केआदेश पर उन्होंने आवासीय में चल रही कॉर्मशियल गतिविधियां बंद कर दी हैं। इसके बाद भी सेटबैक की कार्रवाई की जा रही है। वहां बने ज्यादातर मकान 40 मीटर से कम जगह में बने हुए हैं ऐसे में अगर वह सेटबैक छोड़ते हैं तो उनको अपना परिवार मकानों में पालने का संकट हो जाएगा।

अब जानिए सेट बैक की शर्तें

सेंट्रल मार्किट में पिछले काफी समय से सेट बैक को लेकर भ्रम की स्थिति है। यह साबित करने का प्रयास हो रहा है कि 60 मीटर तक के आवास के लिए सेट बैक जरूरी नहीं है। जबकि विभागीय सूत्रों की मानें तो नियम सब के लिए बराबर हैं। सेट बैक नहीं छोड़ा तो छोटे आवासों पर भी कार्रवाई होना तय है।

सेट बैक का गणित भी समझें

फ्रंट सेटबैक (F): घर के सामने, सड़क और भवन के बीच की दूरी (सामने की तरफ)।

रियर सेटबैक (R): घर के पीछे, प्लॉट की पिछली सीमा और भवन के बीच की दूरी।

साइड सेटबैक (S1): घर के दाएं और बाएं किनारों पर, पड़ोसी प्लॉट की सीमा और भवन के बीच की दूरी।

स्ट्रीट सेटबैक (S2): कॉर्नर प्लॉट के मामले में, मुख्य सड़क के अतिरिक्त दूसरी सड़क की ओर की जगह।

सेंट्रल मार्किट के आवास पर सेटबैक

- रेजीडेंशियल 150 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 1 मीटर, रियर सेटबैक शून्य, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य।

- रेजीडेंशियल 151 वर्ग मीटर से 300 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 3 मीटर, रियर सेटबैक 1.5 मीटर, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य।

- रेजीडेंशियल 300 वर्ग मीटर से 500 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 3 मीटर, रियर सेटबैक 3 मीटर, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य।

कमर्शियल के लिए सेटबैक

- कमर्शियल 100 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 1.5 मीटर, रियर सेटबैक शून्य, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य।

- कमर्शियल 101 वर्ग मीटर से 300 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 3 मीटर, रियर सेटबैक शून्य, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य।

- कमर्शियल 301 वर्ग मीटर से 1000 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 4.5 मीटर, रियर सेटबैक 3 मीटर, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts