ट्रंप की बेटी और दामाद ने किया ताजमहल का दीदार
आगरा (एजेंसी) ।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी और उनके पति शनिवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां विश्व धरोहर सूची में शामिल ताजमहल की दीदार किया। दंपति निजी दौरे पर भारत आया है। टिफनी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, हालांकि आम लोगों के लिए इसे बंद नहीं किया गया।शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे टिफनी-बुलोस ने दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया था। दौरे के बाद की तस्वीरें एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए टिफनी ने लिखा, अक्षरधाम का दौरा अभूतपूर्व था। उनके साथ माइकल बुलोस और उनके मित्र भी इस यात्रा में शामिल रहे।स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर ने भी इस यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें टिफनी ट्रंप, माइकल बुलोस और उनके साथ आए मेहमानों की मेजबानी कर सम्मान मिला। मंदिर प्रशासन ने इसे “संस्कृति और विरासत की खोज का सुंदर दिन” बताया।टिफनी ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति की चार संतानों में से एक हैं, जबकि माइकल बुलोस एक अमेरिकी-लेबनानी व्यवसायी हैं। दोनों का विवाह 12 नवंबर 2022 को हुआ था।


No comments:
Post a Comment