एसएसपी व थाना मेडिकल प्रभारी हाईकोर्ट में तलब
मामला कोर्ट में विचारधीन होने के बाद भी थाना पुलिस ने दिवार को तोड़कर हरे पेड़ काटे
मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के ओंरग शाहपुर डिग्गी में जमीनी विवाद के मामले में कोर्ट मामला विचाराधीन होने के बाद थाना पुलिस द्वारा विपक्षियों के साथ मिलीभगत कर दिवार को ताेड़कर हरे पेड़ काटने के मामले में मेरठ के एसएसपी व मेडिकल थाना प्रभारी को हाईकोर्ट ने आगामी 12 मई को तलब किया है।
मूल रूप से संभल हेडी सहारनपुर वर्तमान ओरंग शाहपुर डिग्गी निवासी पप्पन कुमार ने करूणा देवी से एक प्लाट खरीदा था जिसकी बकायदा कलेक्ट्रेट में रजिस्ट्री करायी थी। लेकिन प्लाट बेचने के बाद करूणा ने अपना कब्जा बनाए रखा। जिस पर पप्पन कुमार ने सिविल जज सिविल कोर्ट 2 में अपने वकील के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया। जो अभी विचाराधीन है। इस बीच पप्पन कुमार ने हाईकोर्ट में एक रिट याचिका अपने अधिवक्ता के माध्यम से दायर की। जिसका नम्बर 12460/25 है । जिस पर कोर्ट ने तीन माह के अंदर मामले का निरस्तारण करने के आदेश दिए। जिसमें प्रतिवादी अरूणा देवी कोर्ट में अपना पक्ष रखने के उपस्थित नहीं हुई। इसी बीच 13 मार्च काे तेजगढी चौकी प्रभारी रविन्द्र प्रतिहार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ उक्त प्लाट पर पहुंचे। इस दौरान राजस्व निरीक्षक प्रहलाद सिंह, लेखपाल पवन वर्मा अन्य लोगों के साथ पहुंचे । वहां पहुंचने के बाद वहां पर बुलडोजर चलवाना आरंभ कर दिया। जिस पर पप्पन कुमार ने रजिस्ट्री व कोर्ट के कागजात पुलिस को दिखाए । उन्होंने अधिकारियों से कोई आदेश के बारे में पूछा तो कोई आदेश नहीं अधिकारी नहीं दिखा सके। जबरन दीवार व वहां खड़े को तोड़ दिया। इस पर इसकी शिकायत हाईकोर्ट में की गयी। जिस पर हाईकोर्ट की दो दिवसीय कमेटी के न्यायधीश सरल श्रीवास्तव व गरिमा प्रसाद ने दलील सुनने के बाद उनकी दलीलों को ठीक पाते हुए एसएसपी मेरठ व थाना प्रभारी मेडिकल को आगामी 12 मई को कोर्ट में तलब किया है।


No comments:
Post a Comment