मेरठ प्रीमियर लीग का विजेता बना मेरठ स्पोटिंग
फाइनल मुकाबले में स्पार्टन फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया
मेरठ। आईआईएमटी में चल रही मेरठ प्रीमियर लीग का समापन हो गया। फाइनल की विजेता मेरठ स्पोटिंग टीम बनी। जिसने फाइनल मुकाबले में स्पार्टन क्लब को 2-0 से हरा कर ट्राफी अपने नाम की। आयोजक ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी नकद राशि देकर सम्मानित किया।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ स्पोर्टिंग ने अपने पूल में 18 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लीग का खिताब अपने नाम किया। वहीं स्पार्टन फुटबॉल क्लब 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
तीसरे स्थान के लिए दोपहर 3 बजे अजैक्स फुटबॉल क्लब और मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 2-0 से जीत लिया।मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी की ओर से पहला गोल छोटे ने किया, जबकि दूसरा गोल आयुष ने दागा। शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।विजेता टीम मेरठ स्पोर्टिंग को ₹51,000 की नकद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता स्पार्टन फुटबॉल क्लब को ₹31,000 की पुरस्कार राशि दी गई।तीसरे स्थान की ट्रॉफी मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी को प्रदान की गई।टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए विभिन्न खिलाड़ियों एवं टीमों को विशेष पुरस्कार भी दिए गए।
मुख्य अतिथि के रूप में सुनील पाली (चेयरमैन, डेलिजेंट बिल्डर्स), आनंद कश्यप (महामंत्री, जिला बार एसोसिएशन),गौरव सिंह (अध्यक्ष, मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन), ऋचा सिंह (उपाध्यक्ष, मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन), एवं ललित पंत जी (सेक्रेटरी, मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन) उपस्थित रहे।इसके साथ ही जगमोहन जी, सिद्धार्थ संघवान जी, पियूष जी, नितिन जी, सिद्धार्थ राठी, गौरव तोमर, आर्यन तोमर और सत्यम तोमर भी समारोह में मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment