बुलेट की टक्कर से ई रिक्शा पटलने से युवती की मौत
कार्रवाई को लेकर परिजनों ने काटा हंगामा
मेरठ। थाना गंगा नगर क्षेत्र में नशे में धुत बुलेट सवार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया जिसमें सिलाई सिखने जा रही और युवती प्रियंका की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रक्षापुरम डिवाइडर मार्ग पर नशे में धुत बुलेट सवार युवक ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार युवती प्रियंका का सिर सड़क से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिलाई सीखने जा रही थी प्रियंका
मृतका प्रियंका के पिता श्याम सिंह जाटव मजदूरी करते हैं और परिवार कसेरुबक्सर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे प्रियंका पड़ोस की अन्य लड़कियों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर मीनाक्षीपुरम सिलाई सीखने जा रही थी।
इसी दौरान रक्षापुरम डिवाइडर मार्ग पर एडब्यूएचओ कॉलोनी के सामने नशे में धुत बुलेट सवार ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रियंका की मौके पर गंभीर चोटें आईं, जबकि साथ बैठी दो अन्य लड़कियां मामूली रूप से घायल हो गईं।
कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। इसी दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उन्होंने एंबुलेंस में रखे शव को उतारने की मांग की। बाद में पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को मोर्चरी भिजवाया।

No comments:
Post a Comment