ढकेगा ओडियन नाला ,जल निगम ने निकाला टेंडर 

3.50किलोमीटर आबादी क्षेत्र में ढका जाएगा नाला , 178 करोड़ रूपये की आएगी लागत 

 मेरठ। लंबे समय से चली आ रही ब्रहमपुरी ,सरायलाल दास, ईश्वरपुरी, पिलोखडी रोड सहित अन्य मौहल्लों की मांग अब पूरी होने जा रही है। 178 करोड़ से आबादी क्षेत्र से गुज रहे  ओडियन नाले न केवल पक्का किया जाएगा। बल्कि इसका पक्का करने के बाद ढका जाएगा। जिससे जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी। नाले ढकने से हर साल नाले में गिर की होने वाली  मौत को रोका जा सकेगा। 

जलनिगम सीएंडडीएस ने इस कार्य के लिए एजेंसी का चयन करने के लिए टेंडर निकाला है। जो 12 जून को खुलेगा। ओडियन नाला को ईदगाह दिल्ली रोड़ से नया कमेला पुल हापुड रोड तक ढका जाएगा। करीब 3.50किलोमीटर  लंबाई है नाला को बनाने के लिए प्रीकास्ट तकनीक  का उपयोग किया जाएगा। यानी नाले की पहले तलीझाड़ सफाई की जाएगी। जो एजेंसी चयनित की जाएगी। वह सफाई कर सिल्ट को निगम द्वारा बताए गये स्थान पर डालेगी। नाला निर्माण के लिए प्लेटफार्म , स्लैब  सब कुछ एक स्थान पर तैयार किया जाएगा। तैयार सामग्रमी को ले जाकर  फीट कराया जाएगा। नाला ढकने की अधिकतम अवधि 18 माह की होगी। एजेंसी चयन मानसून की दस्तक से पहले कर लिया जाएगा। लेकिन नाला निर्माण कार्य बरसात के बाद ही किया जाएगा। 

 वाहनों के लिए मिलेगा रास्ता 

 ईदगाह दिल्ली रोड से लेकर नया कमेला पुल हापुड रोड तक ओडियन नाला पक्का और ढकने के बाद दोपहिया वाहनों के लिए रास्ता निकल जाएगा । दिल्ली रोड ईदगाह के पास नाले के ऊपर से सीधे लोग हापुड़ अडडे के पास बाइक व स्कूटी से आ जा सकेंगे। नाले की सफाई के लिए बीच-बीच  में मेनहॉल रहेंगे। ये मैनहाॅल ऐसे होंगे जो आवागमन में बाधा नहीं बनेंगे। सफाई के वक्त इनको खोला जाएगा।  नाले के ढके हिस्से में कचरा न पहुंचे  इसके लिए जल बहाव की दिशा में ढके हिस्से से पचास मीटर लोहे का जाल और सफाई का पिट बनाया जाएगा। ताकि सारा कचरा इसी जगह साफ कर लिया जाए। 

 बोले अधिकारी 

 नगर आयुक्त के निर्देश पर ओडियन नाले के निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। जून माह एजेंसी का चयन पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 रंजीत कुमार - परियोजना प्रबंधक  ,जलनिगम सीएंडडीएस ,मेरठ 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts