जीटीबी में ग्रीष्मावकाश घोषित
मेरठ। कैंट स्थित जीटीबी स्कूल में शनिवार को अभिभाव - शिक्षक की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर विद्यालय में ग्रीष्मावकाश की घोषणा की गई। ग्रीष्म कालीन अवकाश 1 जून से से 23 जून तक रहेगा। विद्यालय 24 जून को पुनः खुलेगा।
डॉ. दीक्षित ने अपने संदेश में कहा, "ग्रीष्मावकाश विद्यार्थियों के लिए विश्राम, सृजन और नए कौशल सीखने का समय है। सभी छात्र नियमित पुनरावृत्ति के साथ-साथ खेल, पठन एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें। अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों को गर्मी से बचाव हेतु पर्याप्त पानी पिलाएं तथा उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।"विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को सुखद, सुरक्षित एवं यादगार ग्रीष्मावकाश की शुभकामनाएं देता है।


No comments:
Post a Comment