सात ताल टूर्नामेंट में लिए ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में हुए टीम का चयन
-- 29 को नैनीताल में आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने रवाना होगी टीम
मेरठ। नैनीताल के सात ताल में 30 मई से एडवेंचर क्रिकेट कप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी से भी कई वर्ग में टीम प्रतिभाग करेंगी। सोमवार को क्रिकेट कोच अतहर अली के द्वारा टीम का चयन किया गया।
आयोजन सचिव आफताब सैफी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में दिल्ली, हैदराबाद, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से टीम प्रतिभाग कर रही हैं। मेरठ से गुरु तेग बहादुर स्कूल हॉस्टल क्रिकेट एकेडमी से युग, अक्ष,प्रत्यक्ष, रियांश, वंशिका, अक्षय, सागर प्रतिभाग करेंगे। ऋषभ किकेट एकेडमी से दक्ष, दीपांशु, विराट, ओम, आदित्य, अरनव कुमार,र्धर्य, मन्नू, भाविक, अजीम, कार्तिक टीम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान टीम मैनेजर रजनी, कोच आरिश, खुशबू, रोहित, हिमांशु, अंकुर आदि टीम के साथ रहेंगे। अतहर अली ने बताया कि टीम बस के द्वारा 29 को गुरु तेगबहादुर क्रिकेट एकेडमी व ऋषभ किकेट एकेडमी से रवाना होगी।


No comments:
Post a Comment