जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये विकास कार्यों में प्रगति करें - अशोक अग्रवाल
अवशेष कार्यों को पूर्ण करते हुये समिति को कराये अवगत
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति द्वारा जनपद मेरठ, बागपत व हापुड के अधिकारियो के साथ की गई समीक्षा बैठक
मेरठ । मंगलवार को विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद मेरठ, बागपत एवं हापुड़ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समिति द्वारा नगर विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, पंचायती राज विभाग, सिंचाई विभाग के प्रकरणो की समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों ने सभापति को विकास कार्यों से अवगत कराया। सभापति ने कहा कि जो कार्य अवशेष रह गये है उसको पूर्ण करते हुये समिति को अवगत कराया जाए। जनपद स्तर पर जनप्रतिनिधियो के साथ समन्वय स्थापित करते हुये विकास कार्यों में प्रगति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि जनपद मे जो भी विकास कार्य हुये है शासनादेशानुसार उन विकास कार्यों के शिलापट्ट पर उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का नाम अवश्य अंकित हो।
सभापति ने कहा कि विकास कार्यों को और तीव्र गति से आगे बढाया जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुँचाया जाए। सभापति द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि विभागवार दिये गये निर्देशों का अनुपालन शत-प्रतिशत किया जाये तथा अनुपालन आख्या से समिति को अवगत कराया जाए।
डीएम डा. वी.के. सिंह ने सभापति को आश्वस्त किया कि समिति द्वारा दिए गए निर्देशों का गंभीरता के साथ शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। इस अवसर पर समिति के सदस्य सदस्य अरूण पाठक, सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज, सदस्य अश्वनी त्यागी, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, उपाध्यक्ष एमडीए संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, सहित संबंधित समस्त अधिकारी व समिति के अन्य गणमान्य व संबंधित अधिकारी तथा जनपद बागपत व हापुड के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment