सच पता चलने पर युवती ने बॉयफ्रेंड को पुलिस पकड़वाया 

 नाम बदल कर युवती को होटल में बुलाया था 

 मेरठ।ब्रह्मपुरी पुलिस ने क्षेत्र के एक होटल से युवक व युवती को बरामद किया है। युवक ने पहचान छुपाकर युवती को मिलने के लिए मेरठ में बुलाया था। जैसे ही युवती को हकीकत का पता चला उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने युवती के परिवार से संपर्क किया जिसके बाद वह उसे आकर ले गए।

 एक होटल में गुरुवार शाम युवक और युवती रुके थे। करीब 1 घंटे बाद ही ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस होटल पहुंच गई। लड़की ने दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस ने लड़के को पकड़ लिया। उससे पूछता शुरू की।शुरुआत में उसने पुलिस को अपना गलत नाम बताया। तब लड़की ने कहा कि इसका असली नाम बिलाल है। यह नाम बदलकर पिछले काफी समय से मुझसे बातचीत कर रहा था।युवक की पहचान खुलने के बाद ब्रह्मपुरी पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई। युवती गुरुग्राम की रहने वाली थी। पुलिस ने लड़की के परिवार से संपर्क किया और उन्हें मेरठ बुला लिया।रात में ही युवती के परिजन मेरठ पहुंचे और अपनी बेटी को लेकर वापस लौट गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में है।

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

बिलाल फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। शुक्रवार को बिलाल को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

हालांकि युवती के परिवार की तरफ से अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने शुक्रवार को आकर तहरीर देने की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts