राहत
रेसलर विनेश फुगाट एशियन 2026 के ट्रायल में लेगी भाग
सुप्रीम कोर्ट के फैसला ने राह को किया आसान
नयी दिल्ली। विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत ने विनेश को एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे, आप जाइए और भाग लीजिए. सुप्रीम कोर्ट से मिली अनुमति के बाद अब विनेश फोगाट के लिए आगे के दरवाजे खुल गए हैं। ट्रायल्स में बेहतर प्रदर्शन कर वो एशियन गेम्स 2026 का टिकट कटाना चाहेंगी। एशियन गेम्स 2026 का आयोजन इस साल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान में होना है।
इससे पहले भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से भी एशियन गेम्स के सेलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत मिली थी। लेकिन WFI यानी भारतीय कुश्ती महासंघ ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती थी। अब 29 मई तो जब मामले की सुनवाई हुई तो फैसला एक बार फिर से विनेश फोगाट के पक्ष में आया।
सुप्रीम कोर्ट ने भी विनेश को दी ट्रायल्स की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट ने उसी फैसले को बरकरार रखा, जो हाई कोर्ट ने 22 मई को दिया था. सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद विनेश फोगाट अब एशियन गेम्स के लिए होने वाले ट्रायल्स में भाग लेती दिखेंगी, जो कि 30 मई और 31 मई को होने हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विनेश फोगाट को निर्धारित एशियाई खेलों के सेलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे, आप जाइए और ट्रायल्स में भाग लीजिए।
विनेश बनाम भारतीय कुश्ती महासंघ
विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ के बीच मई मबीने की शुरुआत से ही विवाद है। भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश को 26 जून तक किसी घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से बैन कर दिया था। WFI ने विनेश को ये कहकर अयोग्य करार दिया था कि उन्होंने एंटी डोपिंग नियमों के तहत रिटायरमेंट से वापसी के लिए 6 महीने का नोटिस पूरा नहीं किया है। इसी वजह से WFI ने विनेश को गोंडा में हुए राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भी हिस्सा नहीं लेने दिया था।


No comments:
Post a Comment