स्तन कैंसर एवं थायरॉइड जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन 

 कैंप बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग

मेरठ। रविवार को न्यूटिमा हॉस्पिटल एवं प्रशस्ति के तत्वावधान में ब्रेस्ट कैंसर व थायराइड कैंप का आयोजन सेवांग काम्पलैक्स में किया गया। कैँप में  संख्या में महिलाओं एवं नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व  डॉ. सुधि ए. कम्बोज  तथा डॉ. रोहित कम्बोज  द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर एवं थायरॉइड संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समय पर जांच एवं सही जानकारी के माध्यम से गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाया जा सकता है, जिससे उपचार की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।



कैंप के दौरान महिलाओं की स्क्रीनिंग अत्याधुनिक NIRAMAI Thermalytix™ तकनीक के माध्यम से की गई। यह तकनीक बिना दर्द, बिना स्पर्श एवं बिना रेडिएशन के स्तन स्वास्थ्य की जांच करने में सक्षम है। उपस्थित महिलाओं ने इस आधुनिक और सुरक्षित तकनीक की विशेष सराहना की।

प्रशस्ति द्वारा स्तन कैंसर जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई। संस्था का उद्देश्य महिलाओं में स्तन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रारंभिक जांच के महत्व को समाज तक पहुंचाना है। इस अभियान में बेटियां फाउंडेशन, शास्त्री नगर, मेरठ एवं ग्रामीण समाज विकास केंद्र का भी विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष रूबी सहित निशी शर्मा, सुधा तोमर, नीरज एवं गजेंद्र ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्तन कैंसर, थायरॉइड विकारों एवं महिला स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts