मातृ दिवस पर आईआईएमटी एकेडमी में माताओं को किया सम्मानित

मेरठ। आईआईएमटी एकेडमी में माताओं का सम्मान करते हुए ‘मदर्स डे सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ आईआईएमटी एकेडमी की प्रधानाचार्या अलका शर्मा , आईआईएमटी स्टार्ज़ की प्रधानाचार्या मनीषा मेहता, मिडल विंग कोऑर्डिनेटर प्रिया यादव ,प्री प्राइमरी कोऑर्डिनेटर प्रियादर्शनी द्वारा सरस्वती मां के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। 

सभी माताओं का स्वागत तिलक लगाकर एवं स्वागत कार्ड प्रदान कर किया गया। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रतिकुलाधिपति डॉ मयंक अग्रवाल, प्रबंध संचालिका श्रीमती पियांशु अग्रवाल, एकेडमी के डायरेक्टर डॉ पी.के. शर्मा ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी।

एकेडमी के प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी विंग के बच्चों ने मातृ दिवस के उपलक्ष्य में सुमधुर एवं दिल को छू लेने वाली गायन प्रस्तुति दी एवं शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। माता और बच्चों के सामूहिक नृत्य ने मनोरंजन के साथ-साथ भाव विभोर कर दिया। सभी माताओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे साड़ी बांधना, गाना पहचानो आदि खेलों का आयोजन किया गया। विजयी माताओं को सैश, टियारा, ट्रॉफी एवं विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 

एकेडमी की प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने सभी माताओं का आभार व्यक्त किया और ‘माता ही बच्चों की पहली शिक्षिका’ का संदेश दिया। निर्णायक मंडल के सम्मानित पद पर शिक्षिका दीपशिखा बेंथम एवं रीना असीजा आसीन रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति गुप्ता, निधि शर्मा, श्रुति अग्रवाल, वर्षा वर्मा, सोनाली गर्ग, सुधा भास्कर, कुलदीप, दीपक, विनीता शर्मा, चिंकी त्यागी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts