क्रिस्टल अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए सुभारती  के फाइन आर्ट्स डीन प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्रा

प्रख्यात कोरियोग्राफर टेरेस लुईस ने किया सम्मानित, कला जगत में विश्वविद्यालय का बढ़ाया गौरव

 मेरठ।  नृत्य, संगीत एवं फैशन की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजे भव्य समारोह के बीच प्रो (डॉ)पिंटू मिश्रा को “क्रिस्टल अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कला एवं फाइन आर्ट्स के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, रचनात्मक कार्यों तथा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समीर खुर्शीद, डायरेक्टर “बिट्स ऑफ़ डांस” द्वारा किया गया, जिसमें शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।

 सुभारती   के फाइन आर्ट्स विभाग के डीन प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्रा ने अपने कार्यों एवं कलात्मक उपलब्धियों के माध्यम से सुभारती विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इससे पूर्व भी उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा कई सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके है। इस अवसर पर सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, "प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्रा का यह सम्मान सम्पूर्ण सुभारती परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कला के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर विश्वविद्यालय की पहचान को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हैं।”


No comments:

Post a Comment

Popular Posts