मिस फेयरवेल कृषिका मिस्टर फेयरवेल बने हनी
आईआईएमटी विवि में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
- स्कूल ऑफ साइंसेज के डिपार्टमेंट ऑफ बेसिक साइंसेज ने यूजी व पीजी बैच 2026 के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई
मेरठ। आईआईएमटी विवि के स्कूल ऑफ साइंसेज के डिपार्टमेंट ऑफ बेसिक साइंसेज द्वारा यूजी एवं पीजी बैच 2026 के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल ऑफ साइंसेज की डीन सीनियर प्रो. विनीता शुक्ला, डिप्टी डीन प्रो. मुक्ता शर्मा, विभागाध्यक्ष विकास कुमार तथा विभाग के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
फेयरवेल समारोह में मिस्टर फेयरवेल का खिताब हनी (बी.एससी.) तथा मिस फेयरवेल का खिताब कृषिका रस्तोगी (एमएससी. केमिस्ट्री) को प्रदान किया गया। वहीं मिस्टर टैलेंट के रूप में विवेक (एमएससी. केमिस्ट्री) एवं मिस टैलेंट के रूप में तान्या चौहान (एमएससी. केमिस्ट्री) को चुना गया। इसके अलावा मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब मोहम्मद मनीष (एम.एससी. फिजिक्स) तथा मिस पर्सनैलिटी का खिताब हिमांशी (बी.एससी.) को दिया गया।


No comments:
Post a Comment