बेकाबू स्कूल बस का कहर,कई वाहनों को रौंदा
बस की टक्कर में कई हुए चोटिल, कार सवार दंपत्ति बाल- बाल बचे
मेरठ । शनिवार को ड्रेान पब्लिक स्कूल सरधना की बस दिल्ली रोड़ पर बेकाबू हो गयी। इस दौरान स्कूल बस ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। इस दौरान दिल्ली रोड़ पर अफरा तफरी मच गया। बस चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस की चपेट में आए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे ले लिया है।
हादसा शनिवार दोपहर का सरधना स्थित ड्रोन पब्लिक स्कूल बस को लेकर चालक दिल्ली रोड़ पर जा रहा था जैसे ही बस माधवपुरम के पास पहुंची। तभी बस अनियत्रिंत हो गयी। बस ने एक कार ,स्कूटी को टक्कर मार दी। बस की टक्कर में कार में सवार व एक महिला व उसका बच्चा व पति जख्मी हो गये।बस को टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार के चारों एयर बैग खुल गए । जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी की रफ्तार कितनी तेज रही होगी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई कुछ लोगों को चोटें आई हैं । काफी देर तक सड़क पर अफरा तफरी मची रही। हर व्यक्ति अपनी जान बचाने मेंलगा था बस के रूकने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच बस का चालक मौके देकर वहां से फरार हो गया। घटना जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस की टक्कर में घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।
नशे में चला रहा था स्कूल बस का चालक
प्रत्यदर्शी मोहित ने बताया वह एक परिवार को लेकर दिल्ली जा रहा था। कार के अंदर एक महिला उसकी बच्ची व उसका पति भी थी । उसने बताया बस अचानक कार में टक्कर मार दी। उसने बताया बस का चालक नशे में धुत होकर बस को चला था । उसने बताया कार के चारो एयर बैग न खुलते तो बडे हादसे को टाला नहीं जा सकता था।
बस ने बस को अपने कब्जे में लिया
मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियाे ने बस पर लिखे मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने का प्रयास किया वह किसी चालक का निकला । उसने बताया वह बहुत पहले नौकरी छोड़ चुका है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।



No comments:
Post a Comment