क्रांति दिवस पर शहीद धन सिंह कोतवाल के संघर्षों को किया याद
सुभारती यूनिवर्सिटी में गुर्जर जनजागृति सम्मेलन: विचारधारा को अपनाने का संकल्प
मेरठ। क्रांति दिवस के अवसर पर सुभारती विवि में आयोजित गुर्जर जनजागृति सम्मेलन में शहीद धन सिंह कोतवाल के संघर्षों और बलिदान को याद किया गया। सम्मेलन में जिले भर से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग कारों और ट्रैक्टरों के काफिलों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि शहीद धन सिंह कोतवाल ने देश की आजादी के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उनके बताए रास्ते और विचारधारा को अपनाकर समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता पर बल देते हुए युवाओं से इतिहास को जानने और अपने महापुरुषों के योगदान को याद रखने का आह्वान किया।सम्मेलन के दौरान शहीद धन सिंह कोतवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम स्थल पर गुर्जर समाज के लोगों का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे वाहनों के चलते आसपास के क्षेत्र में देर तक चहल-पहल बनी रही।


No comments:
Post a Comment